फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच साल की बच्ची की हत्या किसने की... नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को अगवाकर गला दबाकर हत्या के बाद शव झाड़ियों में शव फेंकने वाले को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पकरिया जलालपुर निवासी अनूप कुमार की पुत्री अंशु (5) मंगलवार को घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे अचानक लापता हो गई थी। बुधवार देर शाम घर से सौ मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया था। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें