फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी खोदते वक्त तालाब का किनारा धंसा, बालिका की मौत

विज्ञापन
घायल बालिका को ले जाती महिलाएं  संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी। तालाब के किनारे मिट्टी खोदते समय मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपरी निवासी पांच बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। तीन बालिकाओं के जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। रागिनी (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपुरी निवासी शिवानी (16) पुत्र जगपाल, रागिनी (12) देवी पुत्री प्रमोद कुमार, रंगोली पुत्री हरीपाल, क्षमा देवी (8) पुत्री सुरेश और अंकित (7) पुत्र रामाधार बुधवार की सुबह गांव के बाहर तालाब के पास मिट्टी लेने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे तालाब के किनारे मिट्टी खोद रहे थे। इसी समय तालाब का किनारा ढह गया और बच्चे मिट्टी में दब गए।
बच्चों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण आ गए। आनन-फानन सभी बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी, शिवानी और रंगोली को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान रामनिवास ने बताया कि शाहजहांपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रागिनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य का इलाज हो रहा है। वहीं अंकित और क्षमा का सीएचसी में इलाज किया गया। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।

घायल बालिका को ले जाती महिलाएं  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें