फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलीगंज मार्ग क्रॉसिंग पर जाम लगा तो वकील ने संभाला मोर्चा

Sat, 08 Nov 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में अलीगंज मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर  पीआरडी जवान के साथ मुस्तैद वकील नरेशसिंह भदौरिया। स
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की अलीगंज मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या विकराल हो गई है। आजिज आ चुके लोग अब स्वयं मोर्चा संभालने लगे हैं।
विज्ञापन


अलीगंज मार्ग रेलवे क्रॉसिंग की जाम के नियंत्रण में महज दो पीआरडी जवान लगे हैं। इनसे व्यवस्था संभाले नहीं संभाल रही है। क्रॉसिंग खुलने पर आपाधापी के दौरान लोग इन पीआरडी जवानों से उलझने लगते हैं। शुक्रवार की दोपहर क्रॉसिंग बंद होने पर जब जाम लगने लगी और व्यवस्था पीआरडी जवानों से नहीं संभाली तो वकील नरेश सिंह भदौरिया अपनी बाइक साइड में खड़ी करके पीआरडी जवान के साथ व्यवस्था में मोर्चा संभालने लगे, जिससे क्रॉसिंग खुलने पर अब आगमन सुचारू हुआ। लोगों ने क्रॉसिंग पर स्थायी रूप से यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें