सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते डीएम
लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायतें कीं तो समाधान के लिए अधिकारी दौड़ पड़े। समाधान दिवस के अलावा अन्य दिनों में भी आने वाली शिकायतों के निस्तारण की बात कही। कहा कि जब पीड़ित को ब्लॉक और थाने में ही न्याय मिल जाएगा तो उसे जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
डीएम ने कई मामलों में समस्या निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें भी भेजीं। कुल 71 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें महज चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, तहसीलदार भीमसेन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद