फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर नहीं मिले तो ग्रामीणों ने अस्पताल में किया हंगामा

Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बरसोला गांव निवासी 40 वर्षीय शकील झुलस गया। परिजन उसे लेकर स्थानीय पीएचसी पहुंचे मगर वहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को निघासन सीएचसी रेफर किया। जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 6:00 बजे टायर चौराहा के निकट कौड़ियाला रोड पर हाईटेंशन लाइन निकली है, जिसके तार लटक रहे हैं। बरसोला गांव निवासी शकील एक कंबाइन मशीन के ऊपर चढ़कर कुछ काम कर रहा था तभी अचानक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया करंट लगते ही शकील नीचे गिर गया। उसे तत्काल पीएचसी तिकुनिया लाया गया। यहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले जिससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया।
यहां तैनात फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार कर शकील को निघासन सीएचसी रेफर कर दिया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया। इस दौरान शकील के होश आने पर ग्रामीण शांत हुए और एंबुलेंस से सीएचसी निघासन ले आए। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें