फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भिड़ गया सांड़ तो जंगल में भागा बाघ

विज्ञापन
इसी खेत में हुआ बाघ और सांड़ के बीच संघर्ष।
विज्ञापन
बांकेगंज। बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल के इंदिरा नगर गांव में आबादी से सटे खेतों में विचरण कर रहा एक सांड़ बाघ से भिड़ गया। काफी देर तक संघर्ष चला। बाद में बाघ घबराकर जंगल में चला गया। इस संघर्ष में सांड़ घायल भी हुआ। रविवार सुबह वन कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सांड़ और बाघ के बीच संघर्ष होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

गांव के पास मचान पर बैठकर छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों के उस समय होश उड़ गए, जब जंगल से निकले एक बाघ ने खेतों में चर रहे सांड़ पर हमला कर दिया। सांड़ अपना बचाव करने के बजाय बाघ से भिड़ गया। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष होता रहा। इस बीच सांड़ ने बाघ को कई बार खदेड़ा। बाघ ने भी सांड़ पर लगातार हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में बाघ जंगल में भाग गया। इधर, घायल सांड़ खेतों में चहलकदमी कर रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
फॉरेस्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर बाघ और सांड़ के पगमार्क मिले हैं। आसपास की फसल रौंदी हुई है। इससे लगता है कि दाेनों के बीच कुछ देर तक कड़ा संघर्ष हुआ है। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें