फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीट उठाई तो बाइक में बैठा मिला कोबरा नाग

Fri, 30 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में बाइक की सीट के नीचे बैठा जहरीला सांप। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। माल गोदाम रोड पर शुक्रवार को मरम्मत के लिए आई प्लेटिना बाइक की सीट हटाते ही नीचे कुंडली मारे बैठे कोबरा नाग ने फुंफकारना शुरू कर दिया। नाग को देखकर मैकेनिक और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मैकेनिक ने तत्काल दुकान स्वामी शत्रोहन को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। वन रेंजर विनय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सावधानी से कोबरा नाग को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और पास के घने जंगल में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें