फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर बाघ देखकर थमे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। पुवायां-मोहम्मदी रोड से सटे गांव बौआ की बाग के पास सोमवार शाम राहगीरों को एक बाघ दिखा। इससे काफी देर तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

बाघ को देखते ही लोग पीछे भागे और गांव वालों को फोन से सूचना दी। कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे खड़ा रहा। लोगों के शोर मचाने पर गन्ने के खेत में चला गया। थोड़ी देर बाद बाघ फिर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्न देखे। वन दरोगा राजेश सिंह ने बताया कि इस समय चारों तरफ गन्ना बढ़ गया है। हो सकता है कि कहीं से बाघ आ गया हो। तेंदुआ भी हो सकता है लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें