फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली पर वसंत पंचमी के उल्लास भारी पड़ी ठंड

विज्ञापन
कई दिन की बारिश के बाद निकली हल्की धूप तो सड़कों पर लौटी रौनक - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तराई में वसंत पंचमी से मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी के तेवर ढीले पड़ने के बजाय कड़ाके की ठंड का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुबह अच्छी धूप निकलने के कुछ देर बाद फिर से धुंध छा गई। शीतलहर व गलन का प्रकोप बढ़ता रहा, जिससे लोगों को वसंत पंचमी के दिन भी कंपकपाहट महसूस होती रही। पतंगबाजी का उत्साह भी ठंड के चलते फीका रहा। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव व हीटर का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में बारिश व ओलावृष्टि होने से आम जनजीवन पहले से ही अस्त-व्यस्त हो चुका था, जिसके बाद शनिवार को वसंत पंचमी से मौसम के साफ होने का अनुमान लगाया जा रहा था। इसके उलट सुबह अच्छी धूप निकलने के बाद धुंध छा गई। साथ ही शीतलहर व गलन बढ़ गई। हवाएं तेज नहीं चली, जिससे थोड़ी राहत रही। हालांकि बाइक सवारों को शीतलहर का सामना करना पड़ा।
वातावरण में आद्रता (नमी) 96 प्रतिशत रही, जिससे हवा भी काफी सर्द रही। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को धूप निकलेगी, जिससे आद्रता कुछ कम होगी। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी। अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

ममरी। शनिवार की सुबह घना कोहरा और बादल छाए रहने के बाद दोपहर में कुछ देर हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल सकी। ज्यादातर लोग अलाव से चिपके रहे, बुजुर्ग रजाई में दुबके रहे। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें