फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हल्की बारिश से मौसम में तरावट, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शाम को हुई बरसात में छतरी लगाकर जाती महिला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देर शाम शुरू हुई बारिश से मौसम में तरावट आ गई।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। समय से पहले हुई बारिश से हाल में बोई गई गन्ने की फसल समेत सब्जियों की फसलों को फायदा पहुंचा है। हालांकि कटने से बची गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश होने से कुछ देर के लिए जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बरसात से निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के प्रचार में बाधा पड़ी। बाजार में भी कुछ देर के लिए सन्नाटा पसरा नजर आया। तेज हवा के साथ बारिश होने से जिले के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें