ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद भारतीय दिव्यांग यूनियन के पदाधिकारी।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक कुंभी गोला मुख्यालय पर भारतीय दिव्यांग यूनियन के पदाधिकारी ने एकत्र होकर अपनी समस्याओं का निदान करने की मांग की। दिव्यांगजनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर ऐलान किया कि जो भी प्रत्याशी दिव्यांगों की समस्याओं का निस्तारण कराएगा, उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास योजना, अंत्योदय राशन कार्ड, मुद्रा लोन की व्यवस्था, दिव्यांग आयोग का गठन, दिव्यांग पार्किंग, बस अड्डा या रेलवे स्टेशन नगर पालिका की खाली पड़ी जमीनों पर दिव्यांग जनों को जगह आवंटित कराने की मांग रखी हैं। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, परवेज अली, अमित कुमार, संजेश कुमार, मोफिज, राजेश मौर्य, द्राकपाल, शंकर लाल, रामनरेश, रजनीश, बबलू आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे। संवाद