फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम छेड़ेंगे नहीं, कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोला गोकर्णनाथ और मोहम्मदी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है। हम छेड़ेंगे नहीं, कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्य गिनवाए, वहीं सपा-कांग्रेस पर तंज भी कसे।
विज्ञापन

गोला में राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। दूसरी ओर राम जन्म भूमि पर, काशी के संकट मोचन मंदिर, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद न्यायालय परिसर और सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमों को समाजवादी पार्टी ने वापस लेने का कुत्सित प्रयास भी किया। सपा सरकार के समय हर दूसरे दिन दंगा होता था।
आपने देखा होगा कर्फ्यू लगता था। प्रदेश में अराजकता थी। कांग्रेस के समय देश की सीमाओं पर घुसपैठ होती थी। विकास के कार्य ठप पड़ गए थे। अब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ, शौचालय, मकान आदि केंद्र सरकार ने दिलाया है।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के समय हाईवे नहीं बनते थे। रेलवे का काम ठप था। अब आपके यहां हाइवे भी है, रेलवे है और मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। ये नया भारत है। ये नया भारत आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। नया भारत कहता है कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जिले के विकास कार्यों का जिक्र भी किया। छोटी काशी गोला को अयोध्या और काशी की तर्ज पर जगमग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें