फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कई गांवों में जलभराव, पतवारा में गिरा खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। रविवार रात एक बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सुबह आठ बजे तक होती रही। इस दौरान किसानों को जहां राहत मिली है, वहीं गर्मी से भी कुछ हद तक निजात मिली है। हालांकि, बिजली व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

पलिया में एचडीएफसी बैंक के पास ट्रांसफार्मर से निकले तार की चपेट में आने से एक आवारा सांड़ की मौत हो गई। वहीं, पतवारा गांव में बिजली का खंभा गिरने से बिजली सप्लाई बाधित रही। पलिया के कई मोहल्लों में भी रात में बारिश के कारण कटौती की गई। हालांकि बारिश बंद होने के बाद बिजली सुचारु कर दी गई। उधर, पहाड़ों पर भी होने वाली बारिश के चलते शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि नदी खतरे के निशान से नीचे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें