कस्बा स्थित खीरी ब्रांच नहर में पानी न होने का खामियाजा कस्बे में रहने वाली पूर्वांचल की महिलाओं को भुगतना पड़ा।
मंगलवार को छठ पूजन के लिए व्रती महिलाओं ने अपने घरों के किनारे जमीन में गड्ढे खोदकर उसमें हैंडपंप से पानी भरकर सायं पांच बजे विधि-विधान से छठ पूजन किया। धार्मिक मान्यता के चलते बुधवार भोर व्रती महिलाएं पानी भरे गड्ढे में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्ध्य देकर 36 घंटे बाद अपना व्रत तोडे़गी।