फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भिडोरी में नहीं शुरू हो पाई जल आपूर्ति, शोपीस बनीं टंकियां

विज्ञापन
ग्राम ​भिडोरी में तैयार खड़ा ओवरहेड टैंक।संवाद
विज्ञापन
बेलरायां। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, पानी की मांग भी बढ़ गई है, बावजूद इसके ग्राम पंचायत भिडोरी के घरों में पानी की टोटियां सूखी पड़ी हैं। पानी न आने से पंचायत के 10 हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भिडोरी की पूर्व प्रधान मीना देवी ने बताया कि वर्ष 2015 में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पंचायत के ग्राम भुलनपुर और तकियापुरवा में टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था। वर्ष 2020 में ओवरहेड टंकियों का कार्य पूरा होने के बाद बेलरायां, तकियापुरवा, भुलनपुर, भिडोरी, कुशाही समेत पंचायत के करीब नौ मजरों में पानी की पाइप लाइन डालकर घरों में टोटियां लगाई गईं थीं। इससे ग्रामीण खुश थे। बाद में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते टंकियों से घरों में पानी की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
ग्राम कुशाही निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पानी की नियमित आपूर्ति न होने से ग्रामीण आर्सेनिक युक्त पानी पीने को विवश हैं। पानी आपूर्ति की मांग अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल का संकट बना हुआ है। इससे नागरिकों में असंतोष है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी जलापूर्ति
जल निगम की टंकियां ग्राम पंचायत के सुपुर्द नहीं हुई हैं। बावजूद इसके टकियों के ऑपरेटरों को पंचायत के मजरों में नियमित पानी सप्लाई कराने की हिदायत दी गई है। जल्दी ही टंकियां ग्राम पंचायत को मिल जाएंगी। इसके बाद व्यवस्था नियमित हो जाएगी। - टीकाराम, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें