फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा राजमार्ग पर कम हुआ पानी... बड़े वाहनों पर प्रतिबंध जारी

विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर कटी सड़क के पास लगाई गईं बोरियां। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी की बाढ़ का पानी पलिया-भीरा राजमार्ग पर बुधवार को कम रहा। बनबसा बैराज से पानी न छोड़े जाने के कारण जलस्तर में गिरावट देखी गई है। अगर आगे रिलीजिंग नहीं हुई तो सड़क से पानी निकल जाएगा। सड़क किनारे दोनों ओर पानी भरा हुआ है। इसके साथ बड़े वाहनों का प्रतिबंध जारी है।
प्रेमनगर के पास सबसे ज्यादा पानी है, रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हैं। फार्म पर रहने वाले सिख किसान ट्रैक्टरों की मदद से निकलकर पलिया व अन्य जगहों पर आवाजाही कर रहे हैं। उधर, श्रीनगर गांव में कुछ पानी कम हुआ है, जिसके बाद ग्रामीण फिर घरों को जा रहे हैं। जिन बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के पास मवेशी हैं, वह शारदा पुल के किनारे सड़क पर तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। श्रीनगर में कुछ घर काफी निचले हिस्सों में बने हैं, जिनके घरों का पानी नहीं निकला है, ग्रामीण पुल के पास सड़क पर रह रहे हैं।
विज्ञापन



कटी सड़क पर डाली बोरियां
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी टूटी और कटी सड़क पर पैचिंग कार्य कर रहे हैं। प्रेमनगर के पास तेज बहाव में पानी बह रहा था, बुधवार को पानी सड़क से हटने के बाद किनारों पर मिट्टी भरी बोरियों को डाला गया है, ताकि वाहन साइड में आने के बाद गड्ढों की वजह से पलटने से बच सकें।



शारदा पुल पर खड़ी हैं बसें, आगे की करातीं हैं यात्रा

पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक है। ऐसे में शारदा पुल पर पलिया बस यूनियन की कई बसें खड़ी की हैं। बसें पलिया से शारदा पुल तक आने वाले यात्रियों को भीरा, मैलानी, खुटार, लखीमपुर आदि जगहों तक ले जाती हैं। पलिया से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्री ई-रिक्शा के जरिये शारदा पुल तक पहुंच रहे हैं और यहां से आगे बसों से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन



-

धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है, जिससे हालात अभी सामान्य हैं। बनबसा बैराज से रिलीजिंग भी कम होने के कारण अब सड़क से भी पानी कम हो रहा है। पहाड़ों पर अगर बरसात हुई तो बनबसा से रिलीजिंग होगी। फिलहाल अभी रिलीजिंग कम है।

कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया

पलिया-भीरा मार्ग पर कटी सड़क के पास लगाई गईं बोरियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें