फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमौहरा गांव के चौकीदार की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
चौकीदार का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के जमौहरा गांव के चौकीदार का शव बुधवार की सुबह गांव के पास तालाब में उतराता दिखा। सूचना मिली तो परिजन और ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। चौकीदार का शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद चौकी के जमौहरा निवासी 50 वर्षीय मूलचंद तालाब के किनारे सिंघाड़े की पतली साफ कर रहा था। इसी दौरान वह तालाब में गिर गया। गहराई में चले जाने से वह तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों ने तालाब के पानी में मूलचंद का शव उतराता देखा तो परिजनों को सूचना दी।
खबर पाकर परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सिकंदराबाद राजकुमार सरोज घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से बात की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलचंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार उसको कभी कभी दौरे पड़ते थे। इस वजह से वह पानी में डूब गया और मौत हो गई। मृतक मूलचंद जमौहरा गांव का ग्राम चौकीदार था।

चौकीदार का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें