पलिया में नवीन सत्र के गन्ना भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
पलियाकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले भारी संख्या में किसानों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।
इसके बाद एसडीएम को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें गन्ना का मूल्य लागत के डेढ़ गुना निर्धारित करने व नए सत्र का भुगतान इसी दर से करने की मांग की है। साथ ही 15 दिन में समस्याओं का निस्तारण न होने पर सप्लाई बाधित व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने फोन पर चीनी मिल अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दस दिन में भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तरसेम सिंह के साथ रामदयाल, लखविंदर सिंह, गुरप्रताप सिंह, रंजीत समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद