फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वार्ड बाॅय लापता, पत्नी ने लिखाई गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के पद पर तैनात अरविंद कुमार पांडे संदिग्ध हालात में लापता है। पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव ढकिया मदन निवासी सरिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति अरविंद कुमार पांडे स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती थाना संपूर्णानगर के खजुरिया में है। वह गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सरकारी आवास में रहते थे। 29 अगस्त को वह ग्राम खजुरिया ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे, तभी से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें