संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम सौंखिया में शनिवार दोपहर बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से 50 फुट लंबी दीवार गिर गई। ग्राम सौंखिया निवासी अश्वनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि दीवार को मिट्टी के गारे से बनाया गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजमतुल्ला ने मौके का निरीक्षण कर सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है। संवाद