फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निर्धारित दूरी बनाकर चलें, जगह-जगह न खड़ी करें बस

विज्ञापन
यातायात नियमों की जानकारी देते एआरएम मुकेश मेहरोत्रा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के छठे दिन बस अड्डे पर जागरूकता क्लास लगाई गई। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार और एआरएम ने चालक-परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने चालकों को विपरीत दिशा में बस न चलाने, सड़क पर एक से दूसरी बस के बीच निर्धारित दूरी रखने की सीख दी। बस की रफ्तार और बस चलाते से मोबाइल का प्रयोग न करने की नसीहत दी। कहा कि बस अड्डे के अलावा किसी भी भीड़भाड़ वाले स्थान पर सवारी न बिठाएं और न उतारें। अगर कोई एंबुलेंस या स्कूली वाहन निकल रहा है तो उसे प्राथमिकता दें। जागरूकता कार्यक्रम में करीब 150 चालक-परिचालक और 100 यात्रियों ने प्रतिभाग किया। संवाद

ओवरलोड वाहनों की जांच, 13 का चालान
प्रवर्तन टीम ने ओवरलोड वाहनों की जांच की। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अनधिकृत रूप से संचालित 13 वाहनों का चालान किया गया। पंफलेेट और स्टीकर वितरित कर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें