फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विसरा सुरक्षित, देर रात हुए किशोरी के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी व्यापारी के घर मिले किशोरी के शव मामले में विसरा सुरक्षित किया गया है। दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह हैंगिंग आई है, जिससे परिजन असंतुष्ट है। शनिवार रात किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस के खिलाफ अब व्यापारी उग्र हो गए हैं। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पलिया के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी घरों में काम करती थी। बुधवार को उसका शव मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी व्यापारी शंकर गोयल के घर में संदिग्ध हालात में लटकता मिला था। बृहस्पतिवार को हंगामे के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों पर दुष्कर्म, हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। शुक्रवार सुबह जब किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात कही गई तो परिजन भड़क गए।
परिजनों के आपत्ति जताने पर शुक्रवार की शाम मृतका के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग आया है। देर रात करीब नौ बजे किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय थाना पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

नहीं बनाई स्लाइड, विसरा के अलग-अलग सैंपल सुरक्षित
सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी हैंगिंग आई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच के लिए स्लाइड नहीं बनाई गई है। जबकि, विसरा के अलग-अलग कई सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। सभी तथ्यों के आधार पर विवेचना होगी। तीन आरोपियों को हिरासत में किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें