फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिसंबर में होगा विराट नारी उत्कर्ष समारोह

Sun, 17 Aug 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नारी उत्कर्ष महिला सम्मेलन को संबो​धित करते गायत्री परिवार के अनुराग मौर्य। स्रोत- गायत्री परिव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार गोला शाखा की ओर से पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में नारी उत्कर्ष महिला सम्मेलन हुआ। इसमें जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने दिसंबर में लखीमपुर में आयोजित होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह की जानकारी दी। शिविर में भागीदारी के लिए महिलाओं के पंजीकरण किए गए। गायत्री परिवार की गुरु माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर उत्तर प्रदेश में एक करोड़ देव परिवार निर्मित करने के अभियान के तहत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडल गोला की प्रतिनिधि सुनीता सिंह ने बताया कि सम्मेलन में 156 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला सह समन्वयक सुरेश कुमार वर्मा, अजय वर्मा, सुशील गुप्ता, गायत्री परिजन मैकूलाल वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, सौरभ सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें