लखीमपुर खीरी। यातायात आरक्षी का रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो गोला रोड पर एक इंटर कॉलेज के पास का बताया जा रहा है।
18 सेकेंड के इस वीडियो में बाइक पर बैठा आरक्षी एक युवक से रुपये लेता देखा जा रहा है। पास में ही एक प्राइवेट वाहन भी दिख रहा है। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही दूर पर निजी सवारी वाहनों का संचालन किया जाता है। यातायात आरक्षी किसी वाहन चालक से वसूली कर रहा था। इसी समय किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। सीओ सिटी संदीप ने बताया कि आरक्षी का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक प्रवीन कुमार कर रहे हैं। संवाद