फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिपाही से दरोगा बने पहाड़ापुर सवारन के विमल

Sat, 07 Nov 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान विमल कुमार। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिजुआ। पहाड़ापुर सवारन गांव निवासी विमल कुमार सिपाही से दरोगा बन गए हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति-पत्र दिया। विमल के पिता संतोष कुमार किसान हैं। खेती से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर विमल ने वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की और सिपाही बने। वर्तमान में उनकी तैनाती बलरामपुर में थी। ड्यूटी के साथ समय निकालकर उन्होंने दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी की और पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की। बेटे की कामयाबी पर पिता संतोष भावुक हो उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें