फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों को दीं किट, थारू वेशभूषा की डीएम ने की तारीफ

Wed, 31 Jul 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चंदनचौकी के कीरतपुर में किट देतीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल।
विज्ञापन
पलियाकलां। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को कीरतपुर गांव में चौपाल लगाते हुए यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्होंने 125 बाढ़ प्रभावितों को राहत किट का वितरण किया। किट में छाता, मच्छरदानी समेत अन्य जरूरी चीजें थीं।
विज्ञापन

गांव पहुंचीं डीएम का थारू जनजाति की युवतियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि थारू क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं में भी अपार कौशल व कुशलता है। सरकार की ओर से जनजातियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने डीएम को थारू जनजाति क्षेत्र की संस्कृति, रहन-सहन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने गांव में पैदल भ्रमण कर जनजाति के लोगों का रहन-सहन देख उनकी संस्कृति को जाना। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र, बीडीओ संगीता यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अनिल यादव, पीओ यूके सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।



चंदनचौकी में 207 प्रशिक्षणार्थियों को दीं किट

पलियाकलां। एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय में निदेशालय जनजाति विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम, एसपी व सीडीओ ने 207 महिलाओं को निशुल्क टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। डीएम ने परियोजना कार्यालय परिसर में स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही पशुओं के निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करने के बाद पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें