फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

विज्ञापन
शारदा नगर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। बिजली समस्या को लेकर गांव लौकिहा के ग्रामीणों ने रविवार को शारदा नगर उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 90 कनेक्शन धारी हैं। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे जरूरत के हिसाब से वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बल्ब ढिबरी जैसे जलते है, लाइन भी टूट जाती है। ग्रामीणों ने 18 में छह घंटे बिजली मिलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीओ को शिकायती पत्र देकर 25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखे जाने और बिजली आपूर्ति बढ़ाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से लो वोल्टेज के साथ लाइन लास से भी निजात मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें