फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। मौसमपुर गांव में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने शनिवार को फिर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मितौली के मौसमपुर गांव के ग्रामीण छुट्टा जानवरों से काफी परेशान हैं। लोग रात-रात जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। परेशान किसानों ने 20 मई को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया था। एक सप्ताह में समस्या हल करे का आश्वासन दिया गया था लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। नाराज किसानों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर फिर से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया की अगर उनकी समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो वह फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अवनीश तिवारी, अनुराग पाल, मेजर पाल, प्रमोद कुमार, रमेश पाल, सुनील पाल, अनुज कुमार, रघुवंश पाल, अनिल कुमार, रिंकू पाल, धर्मेंद्र कुमार,हरिनाम पाल, आदेश कुमार आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें