फूलबेहड़ के सिंधिया गांव मे धरना देते ग्रामीण
महेवागंज/बिजुआ। बाढ़ कटान समेत विभिन्न मांगों को लेकर फूलबेहड़ के सिंधिया गांव में धरना दे रहे ग्रामीणों ने जल्दी मांग पूरी न होने पर मंच के सामने बांस-बल्ली लगाकर फंदे टांग दिए। इससे प्रशासन में खलबली मच गई।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजीव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम ने कहा शांतिपूर्ण धरने की अनुमति दी गई है। ऐसी कोई हरकत न करें, जिसका विपरीत असर हो। प्रशासन आपकी वाजिब मांगों पर काम कर रहा है। एसडीएम की चेतावनी पर ग्रामीणों ने फंदे हटा लिए।
कहा जब तक मांगे पूरी नही होती तब तक धरना जारी रहेगा। इस बीच प्रशासन ने ग्रामीणों को शासन को भेजा गया पत्र भी दिखाया। ग्रामीणों ने तटबंध के अंदर बसे गांवों को डूब क्षेत्र घोषित करने पर अधिकारियों के लिए बुद्धि शुद्धि हवन भी किया। संवाद
फूलबेहड़ के सिंधिया गांव मे धरना देते ग्रामीण