फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने अंडरपास में भरे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आलमनगर मार्ग पर बने अंडरपास में जलभराव  की समस्या से पीड़ित  लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उचौलिया। नेशनल हाईवे पर सोनौवा तिराहा से क्षेत्र के सोनौवा और हरदोई जिला के सीमावर्ती गांवों आलमनगर, अटवा, रही, नगरिया, संकरा आदि गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर रेल अंडरपास में पानी भरने की समस्या से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बारिश होने पर इसमें कई फुट पानी भर जाता है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। रेलवे ने यहां पानी भरने पर पंपिंग सेट से पानी निकालने की व्यवस्था की है। इसके बावजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन दूसरे गांवों से घूमकर आते हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शुक्रवार को अंडरपास के भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सोनौवा निवासी रंजीत सिंह, रूपेश, अहिवरन लाल, रूपराम आदि मौजूद रहे। लोगों ने सांसद, विधायक और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें