बांकेगंज। शनिवार रात 11 बजे हाथी किशनपुर सेंक्चुरी की जटपुरा बीट से निकल कर सोहनरा भूड़ गांव के पास खेतों में पहुंचे,लेकिन ग्रामीणों ने मिर्च का धुआं करके, पीपे बजाकर और शोर मचाकर इन हाथियों को खदेड़ दिया।
निगरानी टीमों के मुताबिक पिछले दो दिन से हाथी किशनपुर सेंक्चुरी के जटपुरा जंगल में डेरा डाले हैं। रविवार को भी इनकी लोकेशन इसी जंगल में मिली है। जंगल के आसपास बसे ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के पास जंगल में डेरा डाले बैठे नेपाली हाथी जंगल में दिन भर विश्राम करने के बाद रात में खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान करने की कोशिश करते हैं।
हाथियों से फसलों के बचाव के लिए ग्रामीणों की रातें खेतों में गुजर रही हैं। परेशान लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। संवाद