फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने हाथियों को पटाखे दगाकर खदेड़ा

विज्ञापन
बांकेगंज के पास जटपुरा जंगल में मौजूद नेपाली हाथी।
विज्ञापन
बांकेगंज। शुक्रवार रात एक बजे हाथी जंगल से निकलकर सोहनरा भूड़ गांव के पास खेतों में जा पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने पटाखे दागकर, पीपे बजाकर और शोर मचाकर इन हाथियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

निगरानी टीमों के मुताबिक, ये नेपाली हाथी दक्षिण खीरी वन प्रभाग की देवीपुर जंगल से लौटने के बाद मड़हा सेक्शन में डेरा डाले थे,लेकिन शनिवार को इनकी लोकेशन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल में मिली है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपप्रभागीय वनाधिकारी मोहम्मद जाकिब खान ने बताया कि जंगल के आसपास बसे गांवों में हाथियों से फसलों के बचाव के लिए वन विभाग की टीमें ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रही हैं। ग्रामीण हाथियों के नजदीक जाने, चित्र लेने,वीडियो बनाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश न करें। ये उनके लिए खतरनाक हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें