फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण बने पहरेदार...मशाल और लाठी-डंडा लेकर कर रहे रखवाली

विज्ञापन
मशाल लेकर निकालते ग्रामीण--स्रोत वायरल वीडियो
विज्ञापन
ममरी। बाघ की दहशत ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के इमलिया और अन्य गांवों के ग्रामीणों को पहरेदार बना दिया है। ग्रामीण जागकर रात बिता रहे हैं। खेतों से वापस घर आते समय मशाल जलाकर निकल रहे हैं। लाठी-डंडा लेकर गांव में खुद ही कांबिंग कर रहे हैं। लोग समूह बनाकर चलते हैं। ग्रामीणों के रात में मशाल लेकर चलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को बाघ ने इमलिया गांव के अमरेश कुमार को मार डाला था। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर हंगामा किया और वन कर्मियों का घेराव किया था। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने को 24 कैमरे और दो पिंजरे लगाए, लेकिन बाघ अब तक पकड़ से बाहर है। भयभीत ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा अब खुद ही करनी शुरू कर दी है।
अजान के किसान नेता श्री कृष्ण वर्मा, इमलिया के हरि शरण शुक्ला आदि का कहना है कि वन विभाग जिस तरह पिंजरे लगाकर बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। उससे बाघ पकड़ में आने वाला नहीं है। वनकर्मी जिस स्थान पर पिंजरे लगते हैं, बाघ वहां से दूसरे स्थान पर चला जाता है।
विज्ञापन

उनकी मांग है बाघ को ट्रेंक्युलाइज कर पकड़ा जाए। उनका आरोप है कि वन विभाग ने जो पिंजरे लगाए हैं, उनमें ज्यादातर खराब है। बाघ की दहशत इस कदर फैली है कि लोग रात जाग कर बिता रहे हैं। खेतों को जाते और वापस आते वक्त मशाल जलाकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें