मामले को जातीय रूप देने की कोशिश
मृतक ब्रजेश पासी जाति का है और गांव में इनकी आबादी सबसे ज्यादा है। आरोपी पक्ष आरख जाति के हैं और इनके दस-बारह घर ही हैं। मामले को जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। आरख जाति के लोगों का कहना है कि पासी बिरादरी के लोगों ने उनके न रहने पर घरों में लूटपाट तक कर ली है और धमकी देते हैं कि आरख लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे।
सीओ गोला राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस से विवाद जैसा मामला नहीं है। कोई पुलिसकर्मी चोटिल भी नहीं हुआ है। पुराने मामले में पहले केस दर्ज हुआ था। उसकी विवेचना मैं ही कर रहा हूं। सोमवार को उसी मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस गई थी। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।