फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 22 सालों से जर्जर रपटा पुल से गुजरने को विवश हैं ग्रामीण

विज्ञापन
मझगईं के कोठिया गांव जाने वाले रास्ते पर बना रेलिंगविहीन जर्जर रपटा पुल।
विज्ञापन
मझगईं। कोठिया गांव जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाला रपटा पुल करीब 22 सालों से रेलिंग विहीन है। इसी जर्जर पुल से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गुजरने को विवश है।
विज्ञापन


कोठिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को पलिया-निघासन रोड पर आने के लिए दो रास्ते हैं। एक सीधा रास्ता नाला पार करते हुए निघासन रोड तक आने का है, जिसकी दूरी तीन किलोमीटर के आसपास है। दूसरा रास्ता गंगापुरवा होते हुए नौगवां कस्बा तक आने का है, जो करीब पांच किलोमीटर का पड़ता है। बरसात में नाला उफनाने के कारण सीधा रास्ता बंद हो जाता है। इस नाले पर 1995 में तत्कालीन सहकारिता मंत्री स्व रामकुमार वर्मा के कार्यकाल में जिला पंचायत की तरफ से रपटा पुल का निर्माण कराया गया था।
ग्रामीणों के मुताबिक पांच साल में ही यह रपटा पुल जर्जर हो गया और रेलिंगविहीन हो गया। तब से आज तक 22 साल हो गए है यह रपटा पुल जर्जर और क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। नाले में हल्का पानी आने पर रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर नौगवां व निघासन रोड पर आना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बारे में कोठिया ग्राम प्रधान रमाशंकर जाटव ने कई प्रार्थना पत्र दिखाते हुए बताया कि डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन रपटा पुल का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें