फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर गुरुवार देर रात एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। इसमें ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पीएम के लिए पुलिस ने भेजा है।
विज्ञापन

पंजाब घाट निवासी बालक राम का 30 वर्षीय पुत्र शिवम किसी काम से पलिया से वापस घर जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण उसकी बाइक गदनियां के पास एक पैदल जा रहे ग्रामीण से टकराकर पलट गई। इसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पैदल जा रहे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
परसपुर चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी पहचान होने पर परिजन आते हैं तो शव को उनके हवाले किया जाएगा। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें