लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत रौलिया टांडा में बाढ़ पीड़ितों को अब तक राहत किट नहीं मिल सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देकर प्रधानपति पर कई गंभीर आरोप लगाए।
बाढ़ पीड़ित कमलेश कुमार, रामेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, दीपू मौर्य, प्रमेश्वर मौर्य, सुनील कुमार ने ज्ञापन देकर बताया कि प्रधान पति बाढ़ राहत किट बांटने के मामले में पक्षपात कर रहे हैं। प्रधानपति ने मनमानी कर अपने पक्ष के लोगों को राशन बंटवा रहे हैं। वहीं अन्य किसी व्यक्ति को राहत किट नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने बाढ़ राहत किट दिलाए जाने की मांग के साथ ही मामले की जांच की मांग की है। संवाद