फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आसुरी पर दैवीय शक्तियों की विजय का पर्व है विजयदशमी

विज्ञापन
आरएसएस के  शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को स्थानीय चंदेल पैलेस में आरएसएस का शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मनाए जाने वाले छह उत्सवों में विजय दशमी मुख्य पर्व है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम व विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत मार्ग प्रमुख आलोक ने कहा कि आज का दिन आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने हिंदू भारतीय संस्कृत समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे समाज और संस्कृति के लिए हमारे अंदर हिंदू होने का भाव बेहद जरूरी है। विजया दशमी पर्व इस का प्रतिनिधित्व करता है। कहा कि हम जिस संस्कृति में उत्पन्न हुए हैं उसमें त्याग, यज्ञ और बलिदान है। कार्यक्रम में नगर सह संघचालक कैलाश, नगर कार्यवाह सानू सूर्यकांत, नगर सह कार्रवाह पंकज सोनी, अरुण दीक्षित, सदर विधायक योगेश वर्मा, आशीष प्रताप श्रीवास्तव, मृगांक उपाध्याय, कुटुंब प्रमुख दीनानाथ, रमेश, राजेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें