गोला सीएचसी में बेड पर आराम करते बच्चे।
गोला सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड का मामला
गोला गोकर्णनाथ। गोला सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में बेडों पर आराम करते कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है।
नगर की सीएचसी बरसों से अव्यवस्थाओं और संसाधनों की कमी से जूझ रही है। वहीं सीएचसी में जो संसाधन मौजूद हैं उनका भी ढंग से उपयोग नहीं हो पा रहा है। रविवार की रात से व्हाट्सएप ग्रुप में सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड के बेडों पर आराम फरमाते दो कुत्तों का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे अस्पताल प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही है। पीएचसी कुंभी प्रभारी डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वीडियो रात का है और काफी पुराना है।