पलियाकलां। हरियाणा के मेवात के नूंह में हिंसा व आगजनी का विरोध जताते हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने संयुक्त रूप से तहसील पहुंचकर नारेबाजी के साथ गृह मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्तिकेय सिंह को दिया है।
मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़, घायलों को 20-20 लाख समेत क्षतिग्रस्त बसों व वाहनों का भी मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इसके अलावा गोकशी को लेकर एक अन्य ज्ञापन भी मझगईं पुलिस के खिलाफ दिया गया है। इस दौरान भारी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद