लखीमपुर खीरी। 26 और 27 जून को होने वाली ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के परीक्षार्थियों को बरेली में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। परीक्षार्थियों को बरेली पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, लखीमपुर डिपो ने इसके पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
डिपो की 50 बसों को बरेली रूट पर भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर सीतापुर व गोला डिपो से भी 10-10 बसें मांगी गई हैं। केंद्र प्रभारी नफासत अली ने बताया कि डिपो के अलावा सीतापुर व गोला से भी बसों को मंगाया गया है। रविवार की शाम तक तो परीक्षार्थी बस अड्डे नहीं पहुंचे। परीक्षार्थियों के सोमवार की सुुबह पहुंचने की उम्मीद है।
बरेली रूट पर संचालित की गईं 45 बसें
गोला गोकर्णनाथ। 26 और 27 जून को होने वाली ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में प्रतिभाग करने जिले के 23 हजार परीक्षार्थी बरेली जाएंगे। परीक्षार्थियों को बरेली जाने और वापस आने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए गोला डिपो से बरेली रूट पर दो दिन 45 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को बरेली पहुंचाएंगी। बसों का संचालन रविवार की दोपहर बाद से शुरू कर दिया गया। केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी प्रवेश परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए 45 बसें लगाई गई हैं। इसमें से 10 बसें लखीमपुर भेजी गई हैं। संचालन शुरू कर दिया गया है। परीक्षार्थियों की उपलब्धता के आधार पर बसें भेजी जाएंगी।