फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी का दबाव बनाने पर हंगामा, ओयल चौकी का घेराव

विज्ञापन
फोटो- आरोपी पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
ओयल। थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के गैर समुदाय के कुछ लोग ओयल चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति पर उसकी नाबालिग पुत्री से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। बुधवार शाम तीन गाड़ियों से लोग लड़की के घर पहुंचे और फिर दबाव बनाया। पीड़ित परिवार के विरोध करने पर धमकाया और लड़की को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और रात में ओयल चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर विधायक योगेश वर्मा भी समर्थकों के साथ ओयल चौकी पहुंच गए। आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर सीओ रमेश कुमार तिवारी और खीरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों के साथ विधायक को समझाया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पीड़ित व्यक्ति बिहार में मजदूरी करने गया था। पुत्री भी संग गई थी। वहीं पर ग्राम लखनपुर का युवक भी काम करता था। आरोप है कि नाबालिग लड़की दो मई की शाम अकेले लखीमपुर लौट रही थी तो रास्ते से ग्राम लखनपुर का युवक कुछ लोगों के साथ मिलकर लड़की को ले गया। काफी दिनों बाद लड़की बरामद हो गई और घर आ गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने ओयल चौकी में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इधर, आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार पर जबरन लड़की की शादी करने का दबाव बनाता रहा। बुधवार की शाम आरोपियों के पीड़ित पक्ष के घर पहुंचने से मामला बढ़ गया। वहीं, पुलिस ने युवक को चौकी में बैठा लिया है। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें