फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भूखंड के विवाद में हंगामा, पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला कहरोला में एक भूखंड को लेकर शनिवार देर रात बवाल हो गया। इसमें दूसरे पक्ष की ओर से स्थापित की गई मूर्तियों को जब नगर पालिका अध्यक्ष ने हटा दिया तो वहां आक्रोश फैल गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थित को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन

कस्बे में हरदेव महाराज के स्थान से करीब 100 मीटर दूर स्थान पर दुर्गा जी की प्रतिमा और शिवलिंग की स्थापना किए जाने का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दूसरे पक्ष से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा और उनके लोग भी मौके पर पहुंच गए और मूर्तियों को वहां से हटवा दिया। इससे वहां आक्रोश फैल गया।
एक पक्ष के कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने हरदेव महाराज के स्थान के पीछे की जमीन का सौदा किया है, जिसमें काफी भूमि हरदेव महाराज के स्थान के हिस्से की है। इसी पर वह लोग मूर्तियों की स्थापना कर रहे थे। तभी नपा अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा अपने साथियों के साथ आकर दोनों मूर्तियों को उठवा ले गए।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। डंडे फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा का कहना है कि पीछे की जगह के सौदे की उनकी बातचीत चल रही है। हरदेव महाराज के स्थान की कुछ दूरी पर कश्यप समाज के लोग शंकर जी और दुर्गा जी मूर्ति की स्थापना कर रहे थे।
उन्होंने मूर्ति नहीं रखने को कहा और मूर्ति उठा कर दूसरी जगह रख दी गई हैं। डीएम और एसपी से रात में ही जगह की नपाई के लिए बात की गई है। एसडीएम अवनीश कुमार ने कहा सुबह नपाई कराई जाएगी, तब कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें