फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़ागांव में मुहर्रम के जुलूस को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर के बड़ागांव में बृहस्पतिवार की देर रात मुहर्रम के जुलूस के समय दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर सीओ सदर और कई अन्य थानों की पुलिस गांव पहुंची। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। एहतियातन गांव में पुलिसबल तैनात किया गया। एक पक्ष नए रूट से जुलूस निकालने की बात कह रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने कई वर्षों से इसी रास्ते से जुलूस निकालने का दावा किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले में सुलझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मुहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि इस बीच कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर निर्धारित रुट से अलग नई परंपरा डालने की कोशिश की और गलियों में घूमकर बाजा बजाने लगे। इस बात पर दूसरे समुदाय ने विरोध दर्ज किया। दोनों पक्ष के कई लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी होने लगी। मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।
खबर मिलते ही शारदानगर थाना पुलिस गांव पहुंची। सीओ सदर संदीप सिंह, अपराध निरीक्षक सदर कोतवाली, खीरी व फरधान पुलिस भी गांव पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को समझाया गया। एसएसआई देवेंद्र ने बताया कि किसी तरह का बवाल नहीं हुआ था। पुलिस पहले से गांव मौजूद थी। एक पक्ष बरमबाबा स्थान के पास से जुलूस निकालने को लेकर विरोध कर रहा था। दूसरे पक्ष का कहना था कि कई वर्षों से इसी मार्ग से जुलूस निकाला जा रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक माननीय से स्थानीय पुलिस की हीलाहवाली की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक शारदानगर विमल गौतम ने बताया कि गांव में पहले से पुलिस लगी थी। कुछ लड़के दूसरे रुट पर टहलने चले गए। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों को बाजा-बजाने और नई परंपरा शुरु होने का शक हुआ। जिस पर कहासुनी हुई। मामला पूरी तरह शांत है।

अति संवेदनशील में चिह्नित है बड़ागांव
मुहर्रम से पहले पुलिस ने जुलूस के रूट और अति संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया था। इस सूची में बड़ागांव का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम का दावा भी किया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार की रात बड़ागांव में हंगामा हो गया। सीओ सदर और कई अन्य थानों की पुलिस को गांव पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें