गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को डेलीगेट के प्रमाणपत्र बांटने को लेकर गन्ना समिति परिसर में किसानों ने हंगामा किया। किसान शक्ति संगठन ने धरना-प्रदर्शन किया।
शुक्रवार की सुबह से ही निर्विरोध डेलीगेटों का जमावड़ा शुरू हो गया। दोपहर तक प्रमाणपत्र बांटने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसपर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के कार्य वाहक जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया और प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा अपने साथियों के साथ दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए।
मामला गर्म होने पर निर्वाचन अधिकारी बीबी सिंह करीब 3:00 बजे गन्ना विकास समिति पहुंचे तब जाकर प्रमाणपत्र बंटने शुरू हुए। इधर, निर्वाचन स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति और सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में निर्वाचित डेलीगेटों की सूची चस्पा न होने से किसानों ने रोष व्यक्त किया। निर्वाचन अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि निर्वाचितों की घोषणा की जा चुकी है। सूची चस्पा होने की का कोई औचित्य नहीं है।