परिवार को दिया सफलता का श्रेय
शिवाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को देते हुए कहा कि परिवार ही उनकी सबसे बड़ी मजबूती रही है। हर कदम पर परिवार के सहारे ने उन्हें किसी भी बाधा को आसानी से पार करने में मदद पहुंचाई है। इसलिए वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दे रही हैं। बताया कि 2019 में लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलएम में एडमिशन लिया था। पढ़ाई के साथ शिवाली ने पीसीएस-जे की तैयारी की थी।
उन्होंने कहा कि माता पिता, परिवार और कुछ दोस्तों की दुआएं रंग लाईं और पहले ही प्रयास में उन्होंने प्रतिष्ठित न्यायिक सेवा में मैदान मार लिया। शिवाली ने बताया कि 2023 में उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी पास की है। कहा कि लोगों के साथ सही इंसाफ करूं यही प्राथमिकता है। कहा कि ड्यूटी जॉइन करने के साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखेंगी।