फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटियों को सही करने का मौका 24 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छात्रवृत्ति आवेदन में गलतियां होने की वजह से पिछले वर्ष छात्रवृत्ति से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिला पिछड़ा कल्याण विभाग अब वंचित विद्यार्थियों के आवेदन की त्रुटियों को दुरुस्त करवाकर अगस्त माह तक छात्रवृत्ति भेजना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि 15 से 24 जुलाई तक छात्र-छात्राओं को आवेदन में हुई त्रुटियों को सही करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम को संशोधित कर ऑनलाइन वेबसाइट पर जमा करना होगा। 16 से 30 जुलाई के बीच छात्रों को सही आवेदनपत्र को संस्थान में जमा करना होगा और संस्थान को उसी समयावधि में उसे अग्रसारित करना होगा।
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदनपत्र की हार्डकाॅपी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करानी होगी। इसके बाद 31 जुलाई से आठ अगस्त तक अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। 30 अगस्त तक धनराशि पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें