फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: लखीमपुर खीरी में 55 प्रतिशत से अधिक मतदान; पढ़ें दिनभर का अपडेट

Thu, 04 May 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri Nikay Chunav Voting 2023 Live Updates: लखीमपुर खीरी जिले में चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। इन सभी में 215 वार्ड हैं। अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद के लिए 1363 दावेदार चुनावी मैदान में हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ।  
विज्ञापन
धौरहरा नगर पंचायत के लिए लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान की स्थिति पिछले चुनावों के मुकाबले काफी फीकी रही। शाम छह बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 55.34 फीसदी रहा। जबकि, पिछले चुनाव में 58.19 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। इन सभी में 215 वार्ड हैं। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद पर 1263 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

गांधी विद्यालय में मतदाताओं की लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। मतदान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगीं। 

मोहम्मदी नगर पालिका में मतदान से पहले एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव और सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। 

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती युवती और महिला - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में युवा मतदाता भी खासे उत्साहित दिखे। युवा मतदाता अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।  

लखीमपुर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। 30 वार्ड वाली लखीमपुर नगर पालिका में मुकाबला सबसे रोचक है।

नगर पालिका पलिया से अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। गोला नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पालिका मोहम्मदी से अध्यक्ष पद के लिये सात दावेदार मैदान में हैं।

लखीमपुर खीरी जिले में सुबह नौ बजे तक कुल 9.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चल रहा है।

सुबह नौ बजे तक इतने पड़े वोट 

निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 8.42
नगर पालिका गोला -        8.12
नगर पालिका मोहम्मदी -  12.09
नगर पालिगा पलिया -      10.89
नगर पंचायत खीरी -         11.00
नगर पंचायत धौरहरा -      11.31
नगर पंचायत निघासन -    10.68
नगर पंचायत भीरा -          12.41
नगर पंचायत सिंगाही -      9.97
नगर पंचायत मैलानी -       9.50
नगर पंचायत बरबर -         10.39
नगर पंचायत ओयल -        14.55
कुल मतदान प्रतिशत -        9.87

भीरा द्वितीय में मतदान करने पहुंचीं 100 साल की महिला - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की भीरा नगर पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। सभी आयु वर्ग के मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। भीरा द्वितीय में 100 साल की बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। 

भाजपा प्रत्याशी के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ 

लखीमपुर में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ की बात सामने आई। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी रमा के पति मोहन वाजपेई के लोगों उनकी गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है। हालांकि डीएम ने घटना से साफ इनकार किया है। 

गोला नगर पालिका परिषद के चुनाव में बैलट पेपर का फोटो वायरल हुआ है। हालांकि यह फोटो किस मतदान केंद्र का है। यह अभी नही पता चला है। 

लखीमपुर खीरी जिले के सभी निकायों में सुबह 11 बजे तक 22.13 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले शुरुआती दो घंटे में 9.87 प्रतिशत वोट पड़े। नौ बजे के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी। 

तीन पीढ़ियां ने एक साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी में सुबह 11 बजे तक 22.13 प्रतिशत मतदान


निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 17.29
नगर पालिका गोला -        19.42
नगर पालिका मोहम्मदी -  29.24
नगर पालिगा पलिया -      24.20
नगर पंचायत खीरी -         27.28
नगर पंचायत धौरहरा -      25.29
नगर पंचायत निघासन -    24.52
नगर पंचायत भीरा -          24.19
नगर पंचायत सिंगाही -      23.43
नगर पंचायत मैलानी -       22.70
नगर पंचायत बरबर -         29.50
नगर पंचायत ओयल -        29.53
कुल मतदान प्रतिशत -        22.13

बारिश से बचने के लिए पुलिसकर्मी ने सिर पर रखी कुर्सी - फोटो : अमर उजाला
भीरा नगर पंचायत में दोपहर करीब 12 बजे मतदान के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने बारिश से बचने के लिए कुर्सी अपने सिर पर रखी ली।

परिवार के साथ निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव ने परिवार के साथ मतदान किया। बता दें कि इरा श्रीवास्तव भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरी हैं। बगावत के चलते भाजपा ने चुनाव से पहले ही उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

लखीमपुर खीरी में दोपहर एक बजे 34.13 प्रतिशत मतदान

निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 27.05
नगर पालिका गोला -        32.00
नगर पालिका मोहम्मदी -  43.17
नगर पालिगा पलिया -      36.28
नगर पंचायत खीरी -         37.84
नगर पंचायत धौरहरा -      40.01
नगर पंचायत निघासन -    38.34
नगर पंचायत भीरा -          36.34
नगर पंचायत सिंगाही -      39.75
नगर पंचायत मैलानी -       38.34
नगर पंचायत बरबर -         44.16
नगर पंचायत ओयल -        42.98
कुल मतदान प्रतिशत -       34.13

जिले की चारों नगर पालिका सीटों की बात करें तो लखीमपुर में दोपहर एक बजे तक सबसे कम 27.05 प्रतिशत ही वोट पड़े। नगर पालिका मोहम्मदी में सबसे अधिक 43.17 मतदान हुआ है। 

नगर पंचायत बरबर में दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक 44.16 प्रतिशत मतदान हो चुका था। भीरा में 36.34 प्रतिशत वोट पड़े, जो आठ नगर पंचायतों में सबसे कम है। 

स्याही का निशान दिखाते एमएलसी अनूप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने सविलियन प्राथमिक विद्यालय ओयल में वार्ड नंबर 10 के बूथ नंबर 2 पर मतदान किया। 

लखीमपुर खीरी में 12 निकायों के लिए दोपहर तीन बजे तक 44.96 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

लखीमपुर खीरी में दोपहर तीन बजे तक 44.96 प्रतिशत मतदान 

निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 36.19
नगर पालिका गोला -        43.88
नगर पालिका मोहम्मदी -  54.36
नगर पालिगा पलिया -      47.00
नगर पंचायत खीरी -         48.80
नगर पंचायत धौरहरा -      51.77
नगर पंचायत निघासन -    50.25
नगर पंचायत भीरा -          47.93
नगर पंचायत सिंगाही -      55.32
नगर पंचायत मैलानी -       48.57
नगर पंचायत बरबर -         58.27
नगर पंचायत ओयल -        55.62
कुल मतदान प्रतिशत -       44.96
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में शाम पांच बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान 

निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर  - 40.42
नगर पालिका गोला -        49.27
नगर पालिका मोहम्मदी -  63.20
नगर पालिगा पलिया -      54.35
नगर पंचायत खीरी -         56.34
नगर पंचायत धौरहरा -      61.12
नगर पंचायत निघासन -    60.65
नगर पंचायत भीरा -          58.46
नगर पंचायत सिंगाही -      70.35
नगर पंचायत मैलानी -       57.26
नगर पंचायत बरबर -         74.82
नगर पंचायत ओयल -        66.91
कुल मतदान प्रतिशत -      52.17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें