फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने आज गोला आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 10 Sep 2022 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

UP News :  मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिस दिन अरविंद गिरि का निधन हुआ था उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के रिश्ते में अनुज राजेश गिरि को मोबाइल पर कॉल करके शीघ्र गोला आने की बात कही थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने गोला आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिस दिन अरविंद गिरि का निधन हुआ था उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के रिश्ते में अनुज राजेश गिरि को मोबाइल पर कॉल करके शीघ्र गोला आने की बात कही थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला गोला में मौजूद रहकर तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित स्व. राजेंद्र गिरि स्टेडियम में उतरेगा। इसके लिए हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। इसके बाद वह विधायक के फार्म हाउस पर बने समाधिस्थल पर रवाना होंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • शनिवार पूर्वाह्न 10:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ से गोला प्रस्थान।  
  • 11:30 बजे गोला के राजेंद्र गिरी स्टेडियम हेलीपैड पर लैंडिंग।
  • 11:35 पर वीआईपी वाहन से दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के निवास फार्म हाउस लालहापुर के लिए प्रस्थान 11:40 बजे फार्म हाउस पर आगमन।  
  • 30 मिनट रुककर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि और परिजन से मुलाकात।  
  • 12:10 पर फार्म हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान।  
  • 12:20 पर हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर में लखनऊ के लिए प्रस्थान।

आज पब्लिक इंटर कॉलेज में रहेगा अवकाश

विज्ञापन

अचानक मुख्यमंत्री के आगमन के चलते तहसील से लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर दिवंगत विधायक के आवास तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने हेलीपैड स्टेडियम की परिधि में मार्गों, मकानों का निरीक्षण करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। वहीं पब्लिक इंटर कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें