फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चार दिन पहले युवती की शोहदों ने की पिटाई, पांचवें दिन मौत, दो गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित

Sat, 17 Sep 2022 01:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

UP News : लखीमपुर खीरी में भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने पर शोहदों की पिटाई से घायल युवती ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। युवती का बिजुआ सीएचसी में इलाज चल रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने पर शोहदों की पिटाई से घायल युवती ने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया। युवती का बिजुआ सीएचसी में इलाज चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) को उन धाराओं में जोड़ा गया जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी की गई। वहीं, चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती 12 सितंबर 2022 को अपने घर में अकेली थी, जो दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही सलीमुद्दीन और आसिफ आ गए और युवती के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने युवती की पिटाई कर दी। इसी दौरान युवती की मां भी आ गई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। 

इसके बाद पीड़ित मां ने भीरा थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली। उधर, घायल युवती को उसकी मां ने बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार को भी मां के साथ युवती दवा लेने बिजुआ सीएचसी गई थी। वहां से लौटने के बाद शाम करीब आठ बजे उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस पर लगा आरोप
मृतका के भाई ने बहन के साथ आरोपियों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जो तहरीर उसकी मां ने पुलिस को दी, उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि पुलिस ने अपनी ओर से दूसरी तहरीर लिखवाई, जिसमें सिर्फ मारपीट का मामला रखा। इस तरह पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए तहरीर ही बदलवा दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें